English മലയാളം

Blog

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) का प्रचार गुरुवार को समाप्त होने से चंद घंटे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बड़ा ऐलान किया. सीएम नीतीश कुमार ने पूर्णिया जिले के धमदाहा में जेडीयू की चुनावी रैली में कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है. नीतीश कुमार यहां जेडीयू प्रत्याशी लेसी सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोग मिलकर लेसी सिंह को भारी मतों से विजय बनाइएगा.

Also read:  त्रिपुरा बीजेपी में 2023 विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टी अध्यक्ष पद सहित कई मुद्दों पर बढ़ी अंदरूनी कलह

नीतीश कुमार ने कहा, “आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और ये मेरा आखिरी चुनाव है…अंत भला तो सब भला..बताइये जिताइयेगा ना लेसी सिंह को?”

इससे पहले किशनगंज की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा है कि किसी में इतना दम नहीं है कि वो हमारे लोगों को देश से बाहर कर दे. इसी दिन योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी सभा में बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर फेंकने की बात कही थी.

Also read:  नीतीश कुमार ने 7वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, शाह और नड्डा रहे मौजूद

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान किशनगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नीतीश ने ये बात कही, जहां मुसलमानों की अच्छी खासी आबादी है. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये उनकी सरकार द्वारा किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया. उनका इशारा नागरिकता संशोधन कानून की तरफ था. उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलना ही हमारा धर्म है. उन्होंने भाषण के एक अंश का वीडियो क्लिप साझा करते हुए ट्वीट किया है, “सब को साथ ले कर चलना ही हमारा धर्म है.. यही हमारी संस्कृति है.. सब साथ चलेंगे तो बिहार आगे बढ़ेगा..”

Also read:  तमिलनाडु ने पूरा किया 15-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरणकिया 15-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण