English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-28 113205

कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के समय कांग्रेसी झंडा नीचे गिर गया। 

 

कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस समारोह में अजीब वाकया सामने आया। दरअसल, पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था, इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। समारोह के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं, तो कांग्रेस का झंडा ही नीचे गिर गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है।

 

Also read:  सांसदों ने की POK के लिए अलग बजट बनाने की मांग, गूंजा कश्मीरी पंडितों के पलायन का मुद्दा

पार्टी में फिर से जान फूंकने की कोशिश 
लगातार दो लोकसभा चुनाव हारने और राज्यों में क्षेत्रीय दलों के आगे प्रभावहीन हो रही कांग्रेस, स्थापना दिवस के साथ ही नए सिरे से खुद को मजबूती देने जा रही है। स्थापना दिवस के मौके पर नेता और कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की रणनीति पर आगे बढ़ने का संकल्प लेंगे। कांग्रेस अब बेरोजगारी और सरकारी कंपनियों के निजीकरण के मुद्दे पर हल्ला बोलेगी।

Also read:  क्राउन प्रिंस ने जेद्दा में मिस्र के राष्ट्रपति एल-सिसी से मुलाकात की