English മലയാളം

Blog

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के होयातू गांव के वन क्षेत्र में गुरुवार को आईईडी बम धमाका हो गया है। इसमें दो जवान शहीद जबकि तीन घायल हो गए हैं। यह धमाका आज सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर हुआ। शहीद जवान झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के थे। धमाके में  झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Also read:  दिल्ली में इस बार पटाखे मुक्त बनेगी दिवाली, सरकार ने जनवरी तक ऑनलाइन ब्रिकी पर लगाई रोक

इसके अलावा सीआरपीएफ की 197 बटालियन का भी एक जवान घायल हो गया है। यह जानकारी सीआरपीएफ ने दी है। वहीं झारखंड पुलिस का कहना है कि आईईडी को नक्सलियों ने प्लांट किया था। धमाके के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। मामले से संबंधित ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।