English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-13 113712

चुनावी मौसम और नेताओं के दल बदल की खबरों के बीच सबसे ज्यादा समस्या बीजेपी के विधायकों को आ रही है। एक तरफ टिकट कटने का खतरा तो दूसरी तरफ दल बदलने की अफवाहों से सत्तारूढ़ दल के विधयाक परेशान है।

 

सोशल मीडिया पर अपने बारे में दल बदलने की चर्चाओं के बीच बरेली की बिथरी चैनपुर सीट से पहली बार विधायक बने राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है।

Also read:  किसान आंदोलन: केंद्र ने ट्विटर से कहा- ब्लॉक करें खालिस्तान-पाक लिंक वाले 1178 अकाउंट

दरअसल इन चर्चाओं को बल मिलने का एक कारण और भी है। बदायूं के बिल्सी से बीजेपी विधायक आर के शर्मा ने हाल मे बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा का दामन थामते ही बरेली के आंवला विधानसभा से दावेदारी भी ठोक दी है। इन्हीं घटनाक्रमों के बीच बरेली की बिथरी चैनपुर से पहली बार मोदी लहर पर चढ़कर विधायक बनें राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि वह भी बीजेपी छोड़कर सपा में जा रहे है।

Also read:  T20 World Cup में स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की जगह ले सकते हैं ये खिलाड़ी

इन्हीं चर्चाओं से परेशान होकर राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने बरेली के बिथरी थाने में सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। विधायक का कहना है कि वह हर स्थिति में बीजेपी में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह लगातार क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए कुछ लोग ऐसी अफवाहों को उड़ा रहे है।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट ने सेम-सेक्स शादियों को कानूनी मान्यता देने पर केंद्र सरकार से 15 फरवरी तक जवाब मांगा

थाना बारादरी पुलिस ने विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच खुद इंस्पेक्टर बारादरी कर रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस ने भ्रामक पोस्ट करने वालों की कोई धरपकड़ नहीं की है।