English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-08-05 070634

दिल्ली के आसपास इलाको में शुक्रवार देर रात से ही झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में दिल्ली और एनसीआर में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना जारी थी लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे के बाद मयूर विहार को छोड़ दिल्ली में कहीं वर्षा नहीं हुई। दोपहर में धूप भी निकल गई। इस वजह से उमस भरी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस वजह से शनिवार और रविवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में वर्षा हो सकती है। इस दौरान तेज वर्षा होने की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह भी बुधवार तक वर्षा होने की खास संभावना नहीं है।

Also read:  Mahatma Gandhi Death Anniversary: राजघाट पहुंच पीएम मोदी ने किया बापू को नमन

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात भी कई इलाकों में वर्षा हुई थी। इसके बाद सफदरजंग में सुबह साढ़े आठ बजे से पहले 2.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। पालम और आया नगर में सबसे अधिक क्रमश: 27 मिलीमीटर और 27.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जाफरपुर में 5.5 मिलीमीटर व रिज एरिया में 4.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद मयूर विहार में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। सुबह में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है।

Also read:  आज से बैंकों की दो दिन की हड़ताल, जानें-किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

इस माह अब तक सामान्य से कम वर्षा

पिछले माह रिकॉर्ड वर्षा के बाद इस माह के पहले सप्ताह में मानसून कमजोर रहा है। इस वजह से इस माह के शुरुआती चार दिनों में सामान्य से 54 प्रतिशत वर्षा कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार एक से चार अगस्त के बीच दिल्ली में सामान्य तौर पर 33.2 मिलीमीटर वर्षा होती है। जबकि इस बार 15.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 17.9 मिलीमीटर कम है। पिछले माह जुलाई में दिल्ली में 384.6 मिलीमीटर वर्षा हुई थी जो सामान्य (209.7 मिलीमीटर) से 83 प्रतिशत अधिक है।