English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-20 150637

देश में डोनेशन से जुड़ा बड़ा आंकड़ा सामने आया है। अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच भारतीयों ने कुल 23700 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया है। इसमे से सबसे अधिक डोनेशन लोगों ने धार्मिक संगठनों को दिया है।

 

ताजा स्टडी के अनुसार 64 फीसदी डोनेशन धार्मिक संगठनों को दिया गया है। अहम बात यह है कि सबसे अधिक डोनेशन निचली आय या फिर मिडिल क्लास वालों ने दिया है।

शहरी लोग सबसे ज्यादा पैसे देते हैं

यह स्टडी सेंटर फॉर सोशल इंपैंकट एंड फिलेंथ्रोपी ने की है, जिसका नाम How India Gives 2020-21 है। इस स्टडी में भारत में डोनेशन देने वालों के आंकड़ों को इकट्ठा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार डोनेशन की राशि शहरी इलाकों में ज्यादा थी, लेकिन सर्वाधिक डोनेशन देने वालों की संख्या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की है। अधिकतर भारतीय डोनेशन नगद के जरिए देने में भरोसा करते हैं।

Also read:  सऊदी अरब ने नए लॉन्च किए गए एसईजेड में निवेशकों को बड़ी रियायतें दी हैं

किसे डोनेट करना पसंद करते हैं भारतीय

यह स्टडी सेंटर फॉर सोशल इंपैंकट एंड फिलेंथ्रोपी ने की है, जिसका नाम How India Gives 2020-21 है। इस स्टडी में भारत में डोनेशन देने वालों के आंकड़ों को इकट्ठा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार डोनेशन की राशि शहरी इलाकों में ज्यादा थी, लेकिन सर्वाधिक डोनेशन देने वालों की संख्या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की है। अधिकतर भारतीय डोनेशन नगद के जरिए देने में भरोसा करते हैं।

Also read:  RAO म्यूजिक बैंड स्कॉटलैंड में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है

किसे डोनेट करना पसंद करते हैं भारतीय

भारत में डोनेशन के लिए लोग भिखारियों को अक्सर चुनते हैं, उन्हें कुल 2900 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया गया, जोकि कुल डोनेशन का 12 फीसदी है। इसके बाद परिवार और दोस्तों को 2000 करोड़ रुपए का दान दिया गया है। वहीं हाउसहोल्ड स्टाफ यानि घर में काम करने वालों को 1000 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया गया। सर्वे में कहा गया है कि पुरुष धार्मिक संगठनों, परिवार, दोस्तों को दान देना पसंद करते हैं। जबकि महिलाएं भिखारियों और घर में काम करने वालों को दान देना पसंद करती हैं।

Also read:  बंगाल में विश्वविद्यालयों का चांसलर सीएम को नामित करने के लिए सरकार लेगी कानूनी राय

इन संगठनों को लोगों ने दिया डोनेशन

भारत में सर्वाधिक दान पूर्वी भारतीयो ने दिया, उनके बाद उत्तर भारतीयों का नंबर आता है। गैर धार्मिक संगठनों को जो दान दिया गया है, उसमे सर्वाधिक एनजीओ, ट्रस्ट, फाउंडेशन और स्कूल शामिल हैं। इसके बाद सर्वाधिक लोगों ने पीएम केयर्स फंड, सीएम केयर्स फंड को डोनेशन दिया है। गौर करने वाली बात है कि कोरोना महामारी के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड की शुरुआत की थी।