English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-18 131930

दिल्ली पुलिस ने निक्की यादव की हत्या मामले में साहिल गहलोत (24) के पिता, उसके दो रिश्तेदार और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

साहिल गहलोत को पुलिस ने कथित प्रेमिका निक्की यादव की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने कहा, ”गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, दो भाई (रिश्ते के) आशीष एवं नवीन तथा साहिल के दो दोस्तों अमर और लोकेश से गहन पूछताछ की गई और हत्या के संबंध में उनकी भूमिका की पुष्टि एवं पता लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।’

Also read:  कुशीनगर में बड़ा हादसा, शादी समारोह के दौरान हादसा, कुएं में गिरने से 9 बच्चियों समेत 13 महिलाओं की मौत

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल नवीन मुख्य आरोपी साहिल गहलोत का रिश्तेदार है। गहलोत पहले से ही पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की गई है। गिरफ्तारी के बाद उसने अपनी कथित प्रेमिका निक्की यादव की हत्या की बात कबूल की, क्योंकि वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने 2020 में ही शादी कर ली थी।

विशेष आयुक्त ने कहा कि वह वास्तव में उसकी पत्नी थी और ‘लिव-इन पार्टनर’ नहीं। विशेष आयुक्त ने कहा कि इसलिए वह उससे अनुरोध कर रही थी कि वह उसके परिवार द्वारा 10 फरवरी को किसी अन्य महिला के साथ तय की गई शादी नहीं करे। पुलिस के अनुसार जब गहलोत निक्की यादव को उक्त महिला से अपनी शादी के लिए राजी नहीं कर सका, तो उसने उसे मारने की साजिश रची और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल कर लिया।

Also read:  सीएम एमके स्टालिन ने स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र-राज्यों के सहयोग का किया आह्वान

अधिकारी ने कहा, ”इसके बाद साहिल गहलोत ने अपनी साजिश को अंजाम दिया और उसकी हत्या कर दी और अन्य सह-आरोपी व्यक्तियों को उसी दिन यानी 10 फरवरी को इसके बारे में सूचित किया और फिर वे सभी विवाह समारोह में शामिल हुए।’

Also read:  पीएम मोदी के प्रशंसक ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दान किया 61 किलो सोना

पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी में आपराधिक साजिश रचने, सबूत नष्ट करने और अपराधी को शरण देने सहित कई अन्य आरोप जोड़े गए हैं। इस घटना के बारे में जानकारी इसके घटित होने के चार दिन बाद 14 फरवरी को ‘वेलेंटाइन डे’ पर सामने आई थी जब गहलोत ने पुलिस हिरासत में अपना अपराध कबूल कर लिया और पुलिस ने उस होटल के फ्रिज से शव बरामद किया जहां उसे रखा गया था।