English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-15 135219

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मंगलवार को नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने पर स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।

 

नीरज चोपड़ा ने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स में रजत पदक जीता। चोपड़ा ने 89.30 मीटर भाला फेंक कर अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर बनाया, जो उन्होंने पिछले साल मार्च में पटियाला में 88.07 मीटर थ्रो के साथ बनाया था।

Also read:  सऊदी अरब ने अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के क्षेत्रीय मुख्यालयों को आकर्षित करने के लिए कार्यक्रम शुरू किया

अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, गोल्डन ग्रेट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से किया। नीरज ने पावो नूरमी गेम्स में 89.30 मीटर फेंककर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। आपका बिल्कुल नया रोमांचित थ्रो देखने को मिला। गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, गोल्डन बॉय ने इसे फिर से किया है! नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड। शानदार जे रहे हैं नीरज चोपड़ा।

इस बीच, विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले मेजर सुरेंद्र पूनिया ने भी शानदार प्रदर्शन के लिए नीरज चोपड़ा की प्रशंसा की। उन्होंने बुधवार को कू ऐप पर नीरज की परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर किया। मेजर सुरेंद्र पूनिया ने कू ऐप पर लिखा, गोल्डन आर्मी मैन नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर की दूरी तक भाला फेंक एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया! पुराना रिकॉर्ड (87.58 मीटर) भी उनके नाम था। वह ओलंपिक के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। बधाई हो।

Also read:  दिल्ली: 20 महीने की गुड़िया ने पांच लोगों को दी 'जिंदगी', सबसे कम उम्र में किया अंगदान

बता दें कि पावो नूरमी गेम्स, वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में डायमंड लीग के बाद सबसे बड़ी ट्रैक-एंड-फील्ड प्रतियोगिताओं में से एक है। फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्समें इतिहास रचने के बाद, नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के स्टॉकहोम चरण के लिए स्वीडन जाने से पहले कुओर्टेन खेलों में हिस्सा लेंगे।

Also read:  द्रौपदी मुर्मू ने ली 15वें राष्ट्रपति की शपत, पीएम मोदी ने दी बधाई