English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-11-04 120038

वैध कब्जा (Illegal Possession) के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की टीमों ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल और झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

जांच एजेंसी (Investigation Agency) कोलकाता के एक व्यवसायी अमित अग्रवाल और कुछ अन्य के आवासीय और कार्यालय परिसरों में तलाशी ले रही है। वही झारखंड के रांची में कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आवास पर केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी चल रही है।

Also read:  गुजरात में बीजेपी ने की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

 

आरोप हैं कि रांची के बरियातू में आर्मी की लगभग 50 एकड़ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़पने की कोशिश की है। इस मामले में पूर्व नगर आयुक्त समेत कई सीओ और रजिस्ट्रार भी ईडी के रडार पर हैं। सूत्रों की मानें तो ईडी ने आज इस मामले में झारखंड (Jharkhand) में 8 और पश्चिम बंगाल में 4 जगहों पर छापेमारी की है। कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में सेना की जमीन की खरीद-फरोख्त का खुलासा पहले ही हो चुका है।

Also read:  परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे , 'झीलों का शहर' यानी उदयपुर रोशनी से जगमगा उठा, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

उक्त रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि प्रदीप बागची नाम के व्यक्ति ने उक्त जमीन को फर्जी रैयत बताकर जगत बंधु टी एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड (Bandhu Tea Estate Private Limited) के निदेशक दिलीप कुमार घोष को बेच दिया था। जमीन की खरीद-बिक्री के लिए रजिस्ट्री में प्रदीप बागची ने जिन होल्डिंग नंबर से संबंधित दो अलग-अलग कागजातों को लगाया था, वह जांच में फर्जी पाए गए थे, जिसके बाद रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) की ओर से भी बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Also read:  पांच राज्यों की 5 विधानसभा और मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को मतदान