English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-10 094210

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) का डंका बज चूका है। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता जनता को मानाने में जुटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 10 जनवरी को मतदान होगा।

 

इसी कड़ी में न्यूज एजेंसी ANI पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के Exclusive इंटरव्यू के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी( Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि -‘उस जमाने से गुजरे हुए हम लोग हैं, जहां हमने जय पराजय हम जब विजयी होते हैं हमारी कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा जमीन से जुड़े, जमीन के साथ जितना गहरा नाता बनता जाए हम बनाएं’।

Also read:  'न मांगूंगा माफी, न भरूंगा जुर्माना', अवमानना का आरोप झेल रहे कुणाल कामरा ने लिखा

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी सामूहिकता पर विश्वास करती है। चुनाव में हारकर हमने जीत भी देखी है। हम जमीनी स्तर से जुड़ने की कोशिश करते हैं. अगर हम चुनाव जीतते हैं तो लोगों का दिल जीतने में कमी नहीं करते हैं। हम कोशिश करते हैं कि जीत हमारी सिर पर न चढ़ जाए, इसलिए हम जमीन पर ही रहते हैं। हमारे लिए चुनाव ओपन यूनिवर्सिटी है। हम चुनाव को एजुकेशन का फील्ड मानते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव हमारी नीतियों नीयत की है। हमने जमानतें जब्त होते देखी हैं। जनता से जुड़ना हमारा लक्ष्य है।

Also read:  रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने 2018 में आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किया

पीएम मोदी ने आगे कहा कि सीएम योगी ने योजनाओं को सही तरीके से लागू किया है। जब लोग यूपी की सुरक्षा के विषय में चर्चा करते हैं तब उन्हें पहले के गुंडा राज के बारें में याद आता है। एक समय था जब गुंडे जो चाहे कर सकते थे, लेकिन आज सभी गुंडे सरेंडर कर रहे हैं। आज अंधेरे के बाद भी बेटियां घरों से बाहर निकलने की हिम्मत कर रही हैं।

Also read:  भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को लेंगे शपत, कई मंत्रियों की होगी वापसी