English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-03 124121

जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर लंगर डाले जहाज में रूसी नागरिक मिलाकोव सर्गेई (51) मृत मिला।सर्गेई पारादीप के रास्ते बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह से मुंबई जा रहे जहाज एमबी अलदना का मुख्य अभियंता था।जहाज के अपने कक्ष में वह सुबह साढ़े चार बजे मृत पाया गया।

 

एक अन्य रूसी नागरिक का शव मालवाहक जहाज पर पाया गया। मृतक की पहचान मिलियाकोव सर्गेई के रूप में हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि सर्गेई जहाज के मुख्य अभियंता थे। पुलिस ने बताया कि समुद्री पुलिस अन्य वैधानिक अधिकारियों के साथ जांच करेगी और उसके बाद ही अंतिम रिपोर्ट उपलब्ध होगी। ये ओडिशा में पिछले 15 दिन में तीसरे रूसी की मौत का मामला है।

जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर लंगर डाले जहाज में रूसी नागरिक मिलाकोव सर्गेई (51) मृत मिला। जहाज के अपने कक्ष में वह सुबह साढ़े चार बजे मृत पाया गया। मौत की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है। पीटीआई के अनुसार, पारादीप पत्तन न्यास के अध्यक्ष पीएल हरानंद ने रूसी इंजीनियर की मौत की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के पहले ‍दिन मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया

 

बताते चलें कि इससे पहले दिसंबर के उत्तरार्द्ध में दक्षिणी ओडिशा के रायगढ़ शहर में एक सांसद सहित दो रूसी पर्यटक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। रूसी सांसद पावेल एंटोव (65) की 24 दिसंबर को होटल की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद मौत हो गई थी, जबकि व्लादिमीर बाइडेनोव (61) 22 दिसंबर को होटल के अपने कमरे में मृत पाए गए थे। ओडिशा पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।