English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-28 182219

यूट्यूब शॉर्ट्स को अब रोजाना 30 अरब से ज्यादा बार देखा जा रहा है, जो एक साल पहले की तुलना में चार गुना ज्यादा है, क्योंकि शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट को भारत समेत दुनिया भर ने बड़े पैमाने पर अपनाया है।

 

अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के अनुसार, लोग हर दिन टीवी पर 700 मिलियन घंटे से ज्यादा यूट्यूब कंटेट देख रहे हैं।उन्होंने मंगलवार को कंपनी के अनिर्ंग कॉल के दौरान कहा, जब से यूट्यूब डेस्कटॉप से मोबाइल पर आया है, इसने कई बड़े अवसर हासिल किए है। शॉर्ट-फॉर्म वीडियो इन्हीं में से एक है।

Also read:  संयुक्त अरब अमीरात में गर्मियों का अंत: 24 अगस्त को सुहैल स्टार देखे जाने के बाद क्या होगा?

यूट्यूब शॉर्ट्स को 100 से ज्यादा देशों में रोल आउट किया गया है, और यह लोगों को उनकी वीडियो व्यूज के आधार पर पैसे कमाने में भी मदद कर रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य व्यवसाय अधिकारी फिलिप शिंडलर ने कहा, पहला कदम हमारा 100 मिलियन डॉलर का यूट्यूब शॉर्ट्स फंड है, जो अब वैश्विक स्तर पर 100 से अधिक देशों में उपलब्ध है।

Also read:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में जातीय हिंसा होना बेहद ही दुखद, हिंसा का अगले 15 दिनों में राजनीतिक समाधान निकाला जाएगा

पिचाई ने कहा, वीडियो एडिटिंग में नई क्षमताओं को जोड़ा जा रहा है, और हम शॉर्ट्स के शानदार अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए निवेश करना जारी रख रहे हैं। पिचाई ने बताया, आने वाले साल में, हम यूट्यूब से जुड़े टीवी दर्शकों को नए स्मार्टफोन कंट्रोल नेविगेशन और इंटरएक्टिविटी फीचर्स देंगे, जिससे लोग सीधे अपने डिवाइस से टीवी पर देख रहे कंटेंट को कमेंट और शेयर भी कर सकेंगे।

Also read:  कोयंबटूर में भाजपा कार्यालय पर हमला, दोपहिया वाहन पर सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंका