English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-10 143916

भरूच में पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ”शहरी नक्सली”अपना रूप बदलकर गुजरात में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।पीएम मोदी ने उन्हें विदेशी शक्तियों के एजेंट भी बताया है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि ”शहरी नक्सली”अपना रूप बदलकर गुजरात में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह राज्य उन्हें राज्य के युवाओं का जीवन बर्बाद नहीं करने देगा।

यहां भरूच जिले में देश के पहले ”बल्क ड्रग पार्क” की आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही और आम आदमी पार्टी पर करारा हमला किया है।

Also read:  झारखंड में अब 77 फीसदी रिजर्वेशन, जो कहते हैं, वो करते हैं

पीएम मोदी ने क्या कहा

”बल्क ड्रग पार्क” की आधारशिला रखते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”शहरी नक्सली नए रूप में राज्य में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपना चोला बदल लिया है। वह हमारे मासूम और ऊर्जावान युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।”

Also read:  मई के मध्य तक मौसम में अचानक बदलाव आता है क्योंकि अल सरायत का मौसम शुरू हो जाता है

ज्ञात हो कि इस साल के अंत में गुजरात विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी यहां अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने में लगी हुई है। इस कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कई दफा गुजरात का दौरा भी कर चुके हैं।

वे विदेशी शक्तियों के एजेंट है- पीएम मोदी

इस दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि, ”शहरी नक्सली ऊपर से आकर यहां पैर जमाने की कोशिशें कर रहे हैं। हम अपनी युवा पीढ़ी को बर्बाद होने नहीं देंगे। हमें देश को बर्बाद करने पर तुले इन शहरी नक्सलियों से अपने युवाओं को बचाना है। वे विदेशी शक्तियों के एजेंट हैं। गुजरात उनके समक्ष कभी अपना शीश नहीं झुकाएगा। गुजरात उन्हें बर्बाद कर देगा।”

Also read:  फिल्म गदर 2 ने स्वतंत्रता दिवस पर ताबड़तोड़ कमाई, रिलीज के पांच दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली

आपको बता दें कि मोदी ने कहा कि जब 2014 में उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी तब भारतीय अर्थव्य