English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-28 084947

Paytm Share Price: पेटीएम का शेयर पहली बार 900 रुपये के भी नीचे जा लुढ़का है। कारोबार खत्म होने पर पेटीएम का शेयर 2.31 फीसदी की गिरावट के साथ 893.70 रुपये पर बंद हुआ।

Paytm Share Update: पेटीएम ( Paytm) के के शेयर में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रहा है।

गुरुवार का दिन पेटीएम के निवेशकों के लिए और भी बुरा साबित हुआ है। पेटीएम का शेयर पहली बार 900 रुपये के भी नीचे जा लुढ़का है। कारोबार खत्म होने पर पेटीएम का शेयर 2.31 फीसदी की गिरावट के साथ 893.70 रुपये पर बंद हुआ।

Also read:  ललन सिंह अपने सहयोगी दल से नाराज, कहा बीजेपी साथ तो अपना हित छोड़ दें क्या

कबतक गिरेगा पेटीएम

पेटीएम के शेयर में भारी बिकवाली जारी है। पेटीएम के शेयर की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई है तब से इसके वैल्युएशन में 58 फीसदी से ज्यादा गिरावट अब आ चुकी है। ब्रोकरेज हाउस के डाउनग्रेड करने के बाद से पेटीएम का मार्केट कैपिटलाईजेशन में करीब 57,936 करोड़ रुपये रहा गया है। शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले पेटीएम का आईपीओ प्राइस के हिसाब से मार्केट वैल्यू 1.39 लाख करोड़ रुपये था यानि लिस्टिंग के बाद मार्केट कैप में 81000 करोड़ रुपये की गिरावट आ चुकी है।

Also read:  महाराष्ट्र में सियासत एक बार फिर से उबाल मारने लगी, NCP पार्टी कभी भी टूट सकती

ब्रोकरेज हाउस ने किया डाउनग्रेड

आपको बता दें पेटीएम 2150 रुपये प्रति शेयर के रेट पर आईपीओ इतिहास का सबसे बड़ा 18,800 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी। शेयर की लिस्टिंग के बाद से ही शेयर में गिरावट का सिलसिला जारी है। हाल ही में कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा पेटीएम के शेयर की इस दशा के लिए गलत समय पर आईपीओ लाने को जिम्मेदार ठहराया है।

Also read:  उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

Macquarie के टारगेट ने नीचे फिसला पेटीएम

विदेशी ब्रोकरेज हाउस Macquarie Capital ने पेटीएम के शेयर का टारगेट 900 रुपये प्रति शेयर दिया था। पेटीएम का शेयर उसके नीचे जा फिसला है। Macquarie के मुताबिक पेटीएम का बिजनेस मॉडल में दिशा का अभाव है। उसके मुताबिक पेटीएम के लिये मुनाफा बनाने बड़ी चुनौती है।