English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-04-05 103945

त्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के शिवहर इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मठ गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में 40 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस दौरान ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए। इसमें कई बच्चे भी थे।

 

Also read:  विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 3 दिन यूपी दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों को बचाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला गया। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर है।

Also read:  सऊदी अरब सूडान से विदेशियों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करेगा: एफएम

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर यह लोग मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में बाबा नीम करौली मंदिर गए थे। मंदिर में आयोजित मुंडन संस्कार समारोह में शामिल होने के बाद यह सभी लोग लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

Also read:  वायु सेना और तटरक्षक बल की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही - नौसेना के 70 जहाजों, छह पनडुब्बियों और 75 से अधिक विमानों ने भाग लिया