English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-02 083856

पश्चिम बंगाल व अरुणाचल प्रदेश की एक-एक सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट से त्सेरिंग ल्हामू को उम्मीदवार बनाया है, तो पश्चिम बंगाल की सागरदिघी से दिलीप साहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख सात फरवरी है। आठ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 10 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा वापस लिए जा सकेंगे। इन सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। दो मार्च को नतीजों की घोषणा होगी।

Also read:  मणिपुर में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों को आज वापस मध्य प्रदेश लाया जाएगा- सीएम शिवराज सिंह चौहान

छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर होना है उपचुनाव

बता दें, पश्चिम बंगाल व अरुणाचल प्रदेश को मिलाकर कुल छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। सभी जगहों पर एक साथ मतदान होगा और नतीजे आएंगे। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट, झारखंड की रामगढ़, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी, तमिलनाडु की इरोड और महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों कस्बा पेठ और चिंचवड़ में उपचुनाव होना है। इसके साथ ही केंद्र शासित राज्य लक्षद्वीप की लोकसभा सीट लक्षद्वीप के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।

Also read:  जालौन में एक्टिव हुआ प्रशासन, जिले में पुलिस को दी गई एंटी राइट गन, कराया गया रिहर्सल