English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-08-16 101000

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को आए कानपुर के श्रद्धालु आपस में रिश्तेदार थे। जिनकी हादसे में मौत हो गई। परिवार की बेटी अनामिका अस्पताल जीवन और मौत से जूझ रही है।

जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचे घायलों में कानपुर के जरौली फेस 2 निवासी रश्मि गुप्ता, अरविंद कुमार रिश्तेदार हैं। उनके साथ आई अनामिका का उपचार अस्पताल में चल रहा हैं। इनके साथ ही कानपुर से गीता कश्यप भी आई थी, इनकी भी मौत हो गई। दूसरी ओर ओमेक्स के कृष्णा अपार्टमेंट में रहने वाली अंजू मुरगई और आकांक्षा मां-बेटी हैं। इनमें मां की मौत हो गई। बेटी आकांक्षा का उपचार चल रहा है। गीता कश्यप की मौत हो गई और उनकी बेटी घायल है।

Also read:  आज से कई बड़े बदलाव होंगे जिनका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा, एलपीजी के दामों में भी कटौती की गई

मंगलवार शाम हुआ दर्दनाक हादसा

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर मंगलवार शाम दर्दनाक घटना हुई। मंदिर मार्ग पर स्थित पुराने मकान के छत पर बनी दीवार और छज्जा गिर गया। दुर्घटना में पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। इसमे पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। चार घायलों का उपचार चल रहा है। ये दुर्घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई।

Also read:  अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले-विदेशी जर्सी पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं राहुल बाबा

बंदरों के झगड़े में गिरी दीवार

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के समीप सनेहबिहारी मंदिर के पीछे विष्णु बागवाला, गिरधारी बागवाला का पुराना और जर्जर मकान है। इसमें नीचे दुकान और दुकानों के ऊपर छत पर दीवार बनी थी। वर्षा में इमारत में पानी भरने के बाद मंगलवार शाम ऊपरी दीवार बंदरों के झगड़े के दौरान गिर गई। जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त मकान के पास से श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर के लिए गुजर रहे थे। दीवार के मलबे में दबकर 11 श्रद्धालु घायल हो गए।