English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-04-15 110910

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। रायगढ़ के खपोली इलाके में एक बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 27  लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। दो दर्जन से अधिक लोगों को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा शुक्रवार देर रात खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ। चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ये हादसा हुआ। घायलों को खपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से कइयों की हालत गंभीर है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बस में मुंबई स्थित गोरेगांव के ‘बाजी प्रभु वादक ग्रुप’ के सदस्य सवार थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे। बस शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई थी।’’ उन्होंने बताया कि हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसे में हताहत हुए लोग मुंबई के सायन एवं गोरेगांव इलाके और पड़ोसी पालघर जिले के विरार के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल जेंडे ने बताया कि हताहतों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है।

Also read:  Global Investors Summit 2023: स्वच्छता और कार्य के बेहतर वातावरण को हमने ब्रांड के रूप में इंदौर को स्थापित किया- CM शिवराज सिंह चौहान

अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय पुलिस का एक दल और ट्रैकर का एक समूह बचाव अभियान में लगा हुआ है। खोपोली शहर मुंबई से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।