English മലയാളം

Blog

जमुई में मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन जिले के कचहरी चौक स्थित एसबीआई मेन ब्रांच शाखा के कैशियर एवं सफाई कर्मी सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.पेपर के लीक होने के बाद BSEB ने सामाजिक विज्ञान की प्रथम पाली की परीक्षा को कैंसिल कर दिया. यह परीक्षा अब 8 मार्च को होगी.सामाजिक विज्ञान के प्रथम पाली में 8 लाख 46 हजार 504 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब इनकी परीक्षा आठ मार्च को दोबारा ली जाएगी.

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: इंदौर एक दौर है.... भारतीयों में उत्साह है, वसुधैव कुटुंबकम की भावनाओं को साकार करने में जुटा है भारत- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

बताया जा रहा है कि पुलिस को शक है कि मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रथम पाली सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में प्रश्न पत्र सुबह 8:00 बजे ही लीक हो गया और जिले वासियों के व्हाट्सऐप पर पहुंच गया. वहीं उसी मामले में जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल जिला अधिकारी अवनीश कुमार सिंह डीडीसी आरिफ हसन सदर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी को गुप्त सूचना मिली की शहर के कचहरी चौक स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच शाखा से ही प्रश्नपत्र लीक हुआ है.

Also read:  पीएम मोदी का जर्मनी दौरे का दूसरा दिन, G-7 सम्मेलन में कई वैश्विक नेताओं के करेंगे मुलाकात

सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तीन एसबीआई कर्मचारी को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद तमाम पदाधिकारी बैंक पहुंचे जहां से सर्वप्रथम 8 सालों से कार्य कर रहे सफाई कर्मचारी खैरमा निवासी विकास कुमार दास तथा बैंक के कैशियर शशिकांत चौधरी व अजीत कुमार को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, हालांकि इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने बैंक में काम कर रहे, अन्य कर्मचारियों से घंटों पूछताछ की. वहां देर रात तक अधिकारी जांच कर रहे थे.

Also read:  मणिपुर हिंसा मामले में आज लगातार दूसरे दिन भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

डीएम अवनीश कुमार ने बताया की  बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कर्मी की संलिप्तता सामने आई है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.