English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-23 084818

 उत्तर प्रदेश में जारी चुनावी घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) के बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) जल्द ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो सकते हैं।

 

मयंक जोशी ने मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (AKhilesh Yadav) से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने खुद मयंक जोशी संग तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। हालांकि सपा प्रमुख ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। रिपोर्ट्स की मानें तो बुधवार को मयंक जोशी के साइकिल की सवारी पर आधिकारिक मुहर लग सकती है।

मालूम हो कि BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने बेटे मयंक के लिए लखनऊ कैंट सीट से टिकट की मांग की थी, जो पूरी नहीं हुई। पार्टी ने इस सीट से प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक को टिकट दे दिया था। इसके बाद से ही इसकी चर्चा शुरू हो गई थी कि मयंक जोशी (Mayank Joshi) समाजवादी पार्टी (SP) का दामन थामेंगे। बता दें कि लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर बुधवार को चौथे चरण में मतदान भी होना है।

Also read:  जम्मू में भारी बर्फबारी के बाद कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे

बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ कैंट से 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर और 2017 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। दोनों बार उन्होंने जीत हासिल की थी। रीता जोशी ने 2017 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव की बहू और सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव को हराया था। अभी हाल में अपर्णा सपा छोड़कर BJP में शामिल हो गई थीं।

Also read:  सपा को लगा बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हो सकते हैं मुलायम के करीबी शिवकुमार बेरिया