English മലയാളം

Blog

n39274647416544373490210688e39e313ed46d64ea527f2d42150e3caa721183864a3e213fad1de80acd4f

बीजेपी से सस्पेंड होने के बाद नूपुर शर्मा ने अपने बयान पर खेद जताया है। सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी करते हुए नूपुर शर्मा ने कहा कि मेरी मंशा किसी को दुख पहुंचाने की नहीं थी और मैं अपे शब्द वापस लेती हूं।

नूपुर शर्मा ने एक ट्वीट में लिखा, मैं पिछले कई दिनों से टीवी डिबेट पर जा रही थी, जहां रोजाना मेरे आराध्य शिव जी का अपमान किया जा रहा था। मेरे सामने यह कहा जा रहा था कि वह शिवलिंग नहीं फुवारा है। दिल्ली के हर फुटपाथ पर बहुत शिवलिंग पाए जाते हैं जाओ जा के पूजा कर लो।

भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। नूपुर ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है। भाजपा ने नूपुर शर्मा के अलावा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता नवीन जिंदल पर भी कार्रवाई की है। जिंदल को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

Also read:  टाटा पावर अगले पांच साल में रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में 75,000 करोड़ निवेश करने की योजना है

भाजपा ने की कार्रवाई

नूपुर शर्मा ने हाल ही में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद शुरू हुए हंगामे के बीच बीजेपी आलाकमान ने नूपुर शर्मा के खिलाफ एक्शन लिया है। पार्टी ने उन पर कार्रवाई करते हुए भाजपा से निकाल दिया है। साथ ही मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल को भी सस्पेंड कर दिया है।

Also read:  सीएम योगी ने गोरखपुर में किया रोड शो, भगवामय हुईं सड़कें, लोगों ने घरों से बरसाए फूल

भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आजादी के 75वें साल में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना लगातार मजबूत हो रही है। हमारी पहली प्राथमिकता अखंड भारत और विकास है। देश की एकता बनी रहे, इसलिए हम लगातार काम कर रहे हैं।

Also read:  दिल्ली में फिर कहर बरपा रहा है कोरोना, केजरीवाल ने दिवाली बाद कई कदम उठाने के दिए संकेत

पार्टी की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में प्रत्येक धर्म फला-फूला है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। पार्टी उस विचारधारा के सख्त खिलाफ है, जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है। बीजेपी ऐसे किसी विचारधारा का प्रचार नहीं करती।