English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-13 150433

भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी सांसद जिले में बीजेपी के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा कर वोट मांग रहे हैं।

 

उन्होंने रविवार को सदर विधानसभा सीट से उम्मीदवार अपने बेटे और बीजेपी प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

इसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में चुनाव के बाद अखिलेश यादव की हवा और गर्मी निकल गई है अब 10 मार्च के बाद वह केवल एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में रह जाएंगे। गोंडा में चुनाव के पांचवें चरण में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

Also read:  देश में 600 के पार पहुंचे ओमिक्रॉन के मामले, दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस

 

आप सांसद संजय सिंह पर साधा निशाना

बीजेपी सांसद ने कहा, ”मैंने पहले ही कहा था कि अखिलेश यादव मुलायम की सल्तनत के अंतिम बादशाह हैं मतलब समाजवादी पार्टी के आखिरी मुख्यमंत्री हैं। अब इनको जीतना नहीं है।” उन्होंने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इतिहास-भूगोल की जानकारी नहीं है वह एक नगर पालिका में जीत कर राज्यसभा मेंबर हो गए हैं उनको पता नहीं है कि देश क्या है। उन्होंने पूछा कि क्या देश का बंटवारा भारतीय जनता पार्टी ने करवाया था। क्या 30000 वर्ष तक इस देश पर जो संकट था उस संकट को भारतीय जनता पार्टी ने कराया था। क्या गजनी क्या, बाबर, क्या मोहम्मद गौरी और क्या तैमूर को भारतीय जनता पार्टी ने बुलाया था।

Also read:  26 जनवरी की हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू और चार लोगों के समेत दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है

मुलायम सल्तनत के अंतिम बादशाह हैं अखिलेश यादव

बीजेपी सांसद ने कहा, ”मैंने एक वक्तव्य दिया था कि अखिलेश यादव मुलायम सल्तनत के अंतिम बादशाह है यानी मुलायम खानदान के अंतिम मुख्यमंत्री हैं मैं उसी बात पर कायम हूं 10 मार्च के बाद आप देख लीजिएगा समाजवादी पार्टी सिमट करके एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में आप लोगों के सामने आएगी।” उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में हुए मतदान के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव को पता है कि उनकी गर्मी और हवा निकल चुकी है।

Also read:  धनबाद शहर के हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार को देर रात लगी भीषण आग