English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-27 114338

ब्राजील में आई भारी बाढ़ से मची तबाही के कारण 18 लोगों की मौत हो गई और 280 से अधिक घायल हुए हैं।

 

सीएनएन ने सोमवार को गवर्नर रुई कोस्टा के हवाले से बताया कि बाढ़ से बाहिया प्रांत के करीब 40 शहर प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा, ”यह एक बड़ी त्रासदी है। मुझे बाहिया के हाल के इतिहास में ऐसा कुछ भी देखा हो याद नहीं है। शहरों और घरों की बाढ़ का पानी भरा हुआ देखा गया।

Also read:  ओमान के दूतावास ने चेतावनी दी है कि आप शेंगेन वीज़ा के साथ किस देश में प्रवेश कर रहे हैं, इससे सावधान रहें

 

यह वास्तव में यह भयानक है, बहुत सारे घर और सड़कें पानी में डूबी हुई है।” बाहिया की नागरिक सुरक्षा और सुरक्षा एजेंसी के अनुसार बाढ़ के कारण 35 हजार से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। इस बीच, इटांबे शहर में शनिवार देर शाम भारी बारिश के कारण बांध टूट गया। ब्राजील के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थान ने करीब पूरे बाहिया प्रांत में भारी बारिश का अलटर् जारी किया है। हालांकि सोमवार और मंगलवार को स्थिति में सुधार होने के आसार है।

Also read:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ी घोषणा, गणतंत्र दिवस पर बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान, अगले वित्तीय वर्ष से मिलेगा लाभ