English മലയാളം

Blog

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज नए कृषि कानूनों के विरोध में हुंकार भरेंगी। वह सुबह 11 बजे मंडी चौराहा से आगे सौंख रोड पेट्रोल पंप के सामने पालीखेड़ा मैदान पहुंचेंगी। यहां किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की टीम पहले ही मथुरा में आ चुकी है। कई बड़े नेता कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के साथ भी आएंगे।

Also read:  'किसी ने नहीं गिराया बाबरी मस्जिद को'': कोर्ट के फैसले के बाद ट्विटर पर जमकर आए रिएक्शन

नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। वह सुबह 11 बजे पालीखेड़ा मैदान पर पहुंचेंगी।

यूपी कांग्रेस और केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम जो पहले से ही जनपद में आ चुकी है, उसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, जिला प्रभारी अमित सिंह आदि शामिल हैं जबकि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जैन, विवेक बंसल, पंकज मलिक और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी आएंगे।

Also read:  उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ से भड़की रिलायंस, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, कहा- कृषि कानूनों से कोई लेना-देना नहीं

प्रियंका गांधी के वृंदावन जाने, ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने, साधु-संतों का आशीर्वाद, यमुना पूजन कर कुंभ स्नान सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का समय अचानक बदल गया है। किसान महापंचायत की भीड़ कहीं वृंदावन की तरफ न जाए, इसके लिए कांग्रेस महासचिव पहले पालीखेड़ा की किसान महापंचायत के बाद वृंदावन पहुंचेंगी।

Also read:  सिंघु बॉर्डर पर तैनात दिल्ली पुलिस के दो आईपीएस अफसर कोरोना पॉजिटिव

इससे पूर्व बताया गया था कि प्रियंका गांधी पहले वृंदावन जाएंगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने बताया कि प्रियंका गांधी किसान महापंचायत के बाद वृंदावन जाएंगी। माना जा रहा है कि वृंदावन भ्रमण के दौरान प्रियंका गांधी यमुना में स्नान कर संतों से मुलाकात करेंगे।