English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-05-09 112759

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल लाया गया है।

यह हादसा मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। जान गंवाने वालों में चालक, परिचालक और क्लीनर भी शामिल हैं।

श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी बस

बताया जाता है कि बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी। वह दंसवा, डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। बस ओवरलोड थी। मिली जानकारी के मुताबिक, बस एमएसटी हीरामणि ट्रेवल्स की थी थी, जिसका नंबर एमपी 10 पी 7755 है। बस ओवरलोड थी।

Also read:  रोशनी नाडर सबसे रईस भारतीय महिला, जानें कौन है रोशनी नाडर, क्या करती है काम

मौके पर पहुंचे एसपी- कलेक्टर

घटना की सूचना मिलने पर  एसपी, कलेक्टर और विधायक मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

Also read:  गौतमबुद्ध नगर जिले में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध

विधायक से ग्रामीणों ने की शिकायत

मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि यहां से रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वो दादागिरी करने लगते हैं।

मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद

मध्य प्रदेश सरकार खरगोन बस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी और घायलों का इलाज खुद करवाएगी। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार , जबकि अन्य घायलों को 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। सरकार ने बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।