English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-08-14 104142

मध्य प्रदेश में एक चिट्टी को लेकर सियासी हलचल मच गई है। ठेकेदारों के एक संगठन द्वारा कथित तौर पर 50 फीसदी कमीशन अधिकारियों को दिए जाने का आरोप लगा है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस चिट्ठी को एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया हैं।

वहीं, भाजपा ने प्रियंका गांधी के आरोपों को झूठा बताते हुए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। हालांकि, इस पत्र को लिखने वाले ज्ञानेंद्र अवस्थी के बारे में पुलिस को कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई है, जिसके कारण इस पत्र को फर्जी बताया जा रहा है। इस पत्र में लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार नामक एक संगठन का उल्लेख किया गया है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया की इस पत्र का पंजीयन भी नहीं मिला है।

Also read:  Shrikant Tyagi Arrested: महिला के साथ अभद्रता करने पर श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार

प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज

भाजपा ने पत्र मामले में प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस नेताओं पर एफआइआर दर्ज की है। क्राइम ब्रांच की पुलिस उपायुक्त श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने इस मामले को लेकर बताया कि प्रियंका और कांग्रेस नेताओं की सामान्य गिरफ्तारी नहीं होगी बल्कि एक नोटिस जारी किया जाएगा। उसके बाद ही कोर्ट में पूरी कार्रवाई की जाएगी। आगे की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जा रही है, जिसके बाद ही तय किया जाएगा की उनको नोटिस देना है या सूचना देकर बुलाया जाना है।