English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-30 160214

वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि अलग-अलग राज्‍यों से आकर नेताओं ने मुझे प्रोत्‍साहित किया है, मैं उनका धन्‍यवाद देता हूं।

 

चुनाव लड़ने के लिए जो साथ दे रहे हैं, उसके लिए आभारी हूं. उन्‍होंने कहा कि 17 तारीख को वोटिंग होगी और जो रिजल्‍ट आएगा, वो देखा जाएगा। सभी हमारे ही डेलीगेट्स हैं और वे मुझे ज्‍यादा से ज्‍यादा वोट देकर जिताएं, ऐसा मेरा आग्रह है।

Also read:  कोरोना वायरस संक्रमित व्‍यक्ति के संपर्क में आए WHO चीफ, क्वारंटीन

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब मैं आठवीं- नवमीं कक्षा में था तो कांग्रेस के पर्चे बांटा करता था और दीवारों पर लिखने का काम करता था। आज मुझे अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकित किया गया। गौरतलब है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1964 में कर्नाटक के गुलबर्गा में छात्र राजनीति से अपना सियासी सफर शुरू किया था। साल 1969 में गुलबर्गा सिटी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने से लेकर, अब 2022 में अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए चुनाव लड़ेंगे।

Also read:  किसान आंदोलन: केंद्र ने ट्विटर से कहा- ब्लॉक करें खालिस्तान-पाक लिंक वाले 1178 अकाउंट

वर्ष 1972 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और 2009 तक 9 बार कर्नाटक विधानसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह 2009 और 2014 में 2 बार कर्नाटक से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं और 2014 से 2019 तक लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता रह चुके हैं। साल 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद खड़गे को पार्टी ने, जून 2020 में राज्यसभा में भेजा और बाद में उन्हें सदन में कांग्रेस का नेता यानी राज्यसभा में विपक्ष का नेता बनाया।

Also read:  सूरत में 11 साल के नाबालिग के साथ रेप करने के बाद हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी