English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-30 165246

शहर में उंचाई से गिरने पर युवक की मौत का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र से आये एक युवक की ऊचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक अपने दोस्त के साथ इंदौर आ रही गाड़ी में बैठकर इंदौर आ गया था।

 

गाड़ी खाली होने के दौरान उंचाई से पैर फिसलने से सिर के बल नीचे जा गिरा। उसके सिर में काफी चोट आई। घटना के बाद युवक दोस्त तुरंत उसे उपचार के लिये एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। जहाँ डॉक्टर ने रात में उसे मर्त घोषित कर दिया।

Also read:  आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किया नोटिस

पुलिस द्वारा बताया गया है की जलगांव में रहने वाला रामकृष्ण (32) पिता अरूण पाटिल निवासी जलगांव अपने दोस्त दिनेश के साथ उसकी आयशर गाड़ी से इंदौर आया था। चोइथराम मंडी में बुधवार को उसकी गाड़ी खाली होने के लिये खड़ी थी। इस दौरान रामकृष्ण वाहन में रखे बारदानो के उपर खड़ा था। नीचे उतरते समय उसका पैर फिसला ओर वह करीब दस फीट उंचाई से सिर के बल नीचे जा गिरा। उसके सिर से खून निकलने लगा। उसे दिनेश इसके बाद अस्पताल ले गया था।

Also read:  कोरोना वायरस : यूके स्ट्रेन के बाद अब साउथ अफ्रीका और ब्राजील स्ट्रेन की भी भारत में हुई एंट्री

मृतक के दोस्त दिनेश द्वारा बताया गया कि मृतक रामकृष्ण जलगांव में ही कंपाउडिग बनाने का काम करता है। परिवार में अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पत्नी कुछ साल पहले विवाद के चलते मायके चली गई थी। रामकृष्ण को जलगांव में काम नही था। उसने दिनेश के साथ इंदौर घूमकर आने का मन बनाया। लेकिन किसे पता था की वह हादसे का शिकार हो जायेगा।

Also read:  देश में कोरोना की रफ्तार फिर से बढ़ी, पिछले 24 घंटे में 28 से ज्यादा कोरोना के मामले आए