English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-13 122543

 बसपा प्रमुख मायावती ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है मायावती ने कहा कि योगी सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर न्यायपालिका को नजरअंदाज कर रही है

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने यूपी में अपराध नियंत्रण के नाम पर न्यायपालिका को नजर अंदाज करने का बुधवार को योगी सरकार पर आरोप लगाया है। बसपा सुप्रीमो ने इस बाबत एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

 

मायावती ने ट्वीट में लिखा, ‘यूपी में भी कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण आदि के नाम पर जिस प्रकार से सरकार व पुलिस न्यायपालिका को नजरअंदाज करके काम कर रही हैं वह द्वेषपूर्ण ही नहीं बल्कि कानून के राज का मज़ाक है। कानून के राज के लिए मनमानी नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।’

Also read:  कांग्रेस की करारी हार के बाद CWC के बैठक में बोली सोनिया गांधी, मैं, राहुत और प्रियंका देगें इस्तीफा, अगर...

 

 

Also read:  लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अपराधियों के मन में कानून के प्रति भय पैदा करने के लिए बुलडोजर से अवैध संपत्तियों को ढहाने का अभियान चला रही है। इसका असर पड़ाेसी राज्य मध्य प्रदेश में पड़ा है। इसके तहत वहां की शिवराज सरकार भी सामाजिक शांति एवं सौहार्द्र को नुकसान पहुंचाने वालों के ठिकानों पर बुलडोजर का इस्तेमाल कर रही है।

Also read:  किसान आंदोलन: कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन के 100 दिन पूरे, KMP एक्सप्रेसवे पर 5 घंटे के लिए नाकेबंदी

मायावती ने इस तरह की घटनाओं का संदर्भ लेते हुए भाजपा की राज्य सरकारों पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘पहले राजस्थान तथा फिर उसके बाद खासकर मध्यप्रदेश व गुजरात आदि राज्यों में जिस प्रकार से शान्ति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली हिंसक घटनाएं हुई हैं और जिसके बाद सरकार द्वारा प्रथमदृष्टया बदले की कार्रवाई की गई है वह सही कदम नहीं। क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से ‘नया भारत’ बनेगा?