English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-20 110521

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य की स्थापना दिवस की बधाई दी और उनके योगदान की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ”मिजोरम के लोगों को उनके राज्य की स्थापना दिवस पर बधाई। भारत को मिजो संस्कृति और देश की प्रगति में मिजोरम के योगदान पर बहुत गर्व है। मैं मिजोरम के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य तथा कुशलक्षेम की कामना करता हूं।” उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को भी उनके राज्य की स्थापना दिवस पर बधाई दी।

Also read:  यूपी में बुल्डोजर बाबा तो एमपी में बुल्डोजर मामा, बुल्डोजर मामा की बदमासों पर कड़ी कार्रवाई, छतरपुर में गैंगस्टर का मकान को किया जमींदोज

प्रधानमंत्री ने कहा, ”राज्य के लोग अपनी शानदार प्रतिभा और मेहनती स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। ईश्वर करें कि राज्य आने वाले वक्त में विकास की नयी ऊंचाइयों को छूए।” मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश दोनों को आज ही के दिन 1987 में राज्य का दर्जा दिया गया था।