English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-12 142429

पंजाब के प्रसिद्ध गायक मूसेवाला हत्याकांड के बाद आतंकवादियों और गैंगस्टरों की सांठगांठ सामने आने पर देश भर के कई राज्यों में 50 से अधिक ठिकानों पर सोमवार को सुबह से एनआईए और एसटीएफ की टीमें एक साथ गैंगस्टरों के घरों पर छापेमारी कर रही हैं।

 

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू वीवीआइपी कमरा नंबर-101 में ठहरेंगे

इसी कड़ी में उत्तर भारत के नामी गैंगस्टर काला राणा के यमुनानगर स्थित घर पर भी जांच के लिए एनआईए, एसटीएफ अम्बाला, अपराध शाखा 1 और 2 व गांधी नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की। उसके घर को चारों ओर से सील कर लिया। दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर काला राणा को थाइलैंड से गिरफ्तार किया था।

Also read:  कभी नहीं दिया रेपिस्ट से शादी का प्रस्ताव, महिलाओं का करता हूं सम्मान : CJI एसए बोबडे

पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद एनआईए की जांच अभी जारी है। खासतौर पर पंजाब के गैंगस्टर्स के पाकिस्तानी आईएसआई और खालिस्तानी आतंकियों के साथ गठजोड़ की बात सामने आई है। उसकी कड़ी में आज यहां पर गैंगस्टर काला राणा के घर पर भी एनआईए की टीम जांच करने पहुंची है। एनआईए की टीम काला राणा के घर के अंदर है। खबर लिखे जाने तक एनआईए की जांच जारी है।

Also read:  सीएम अशोक गहलोत का उदयपुर की घटना पर बड़ा बयान, कहा- घटना पर पीएम मोदी से शांति बनाए रखने की अपील की