English മലയാളം

Blog

कोरोना वायरस की मार दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ी है। लेकिन दुनिया के कई अरबपतियों को इस दौरान फायदा हुआ है। ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021’ के अनुसार, रिलांयस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स और दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी की संपत्ति में 24 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। अंबानी की कुल संपत्ति 83 अरब डॉलर आंकी गई है।

.भारत की बात करें, तो मुकेश अंबानी 83 अरब डॉ़लर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर शख्स हैं। वैश्विक सूची में ये आठवें स्थान पर हैं।
.सूची में दूसरे स्थान पर गौतम अडाणी एंड फैमिली है। वे 32 अरब डॉ़लर की संपत्ति के मालिक हैं। विश्व के सबसे अमीर लोगों की सूची में गौतम अडाणी 48वें स्थान पर हैं।
.शिव नाडर एंड फैमिली 27 अरब डॉ़लर की संपत्ति भारत के साथ तीसरे स्थान पर आते हैं। वैश्विक सूची में ये 58वें स्थान पर हैं।
आर्सेलर मित्तल समूह के लक्ष्मी एन मित्तल वैश्विक स्तर पर 104वें सबसे अमीर शख्स हैं। लेकिन वे भारत के चौथे सबसे अमीर उद्योगपति हैं।
.सीरम इंस्टिट्यूट के साइरस पूनावाला भारत के पांचवें सबसे रईस शख्स हैं। वे 18.5 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

Also read:  Farmers Protest Updates: शंभू बॉर्डर पर बवाल, किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रदर्शनकारियों ने नदी में फेंके बैरिकेड

.हुरुन रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के सुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 328 फीसदी बढ़कर 197 अरब डॉलर हो गई है।
.इस सूची में दूसरा स्थान अमेजन के मालिक जेफ बेजोस का है। अमेजन की कुल संपत्ति में 35 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया। बेजोस की कुल संपत्ति 189 अरब डॉलर आंकी गई है।
.इसके बाद 114 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलएमवीएच के बर्नार्ड ऑरनॉल्ट तीसरे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति सात फीसदी बढ़ी है।
.माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति में इस दौरान चार फीसदी का इजाफा हुआ और वे चौथे स्थान पर पहुंच गए। उनकी कुल संपत्ति 110 अरब डॉलर है।
.101 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग दुनिया के पांचवें सबसे रईस शख्स हैं। उनकी संपत्ति में 20 फीसदी  का इजाफा हुआ है।

Also read:  बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू, फ़िल्ममेकर अनुराग कश्यप और विकास बहल के यहां इनकम टैक्स का छापा

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 के 10वें संस्करण के अनुसार दुनिया में 2020 में प्रत्येक सप्ताह आठ नए लोग अरबपति बने हैं और एक साल में 421 नए अरबपति इस सूची में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही अब दुनिया में कुल अरबपतियों की संख्या 3,288 हो गई है। ये 3,288 अरबपति 68 देशों की 2,402 कंपनियों में हैं। इस रिपोर्ट में 15 जनवरी तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना काल में वर्ष 2020 के दौरान भारत में 40 उद्यमी अरबपतियों की सूची में जुड़ गए। इन्हें मिलाकर भारत के कुल 177 लोग अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए।

Also read:  दिल्ली में 18 फरवरी से शुरू होगी नर्सरी दाखिला प्रक्रिया

कोविड-19 महामारी के बावजूद, दुनियाभर के सभी अरबपतियों की कुल संपत्ति में 32 फीसदी इजाफा हुआ है और यह 147 खरब डॉलर पर पहुंच गई है। पिछले साल अरबपतियों की संपत्ति में जर्मनी के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के बराबर की वृद्धि हुई है और यह अब चीन के बराबर पहुंच गई है।