English മലയാളം

Blog

नई दिल्‍ली: 

अमेरिका की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. खासकर किसान आंदोलन (Farmer Protest) पर ट्वीट के बाद रिहाना ने लोगों का खूब खींचा जीता था. रिहाना के किसान आंदोलन पर किये गए ट्वीट को लेकर दिलजीत दोसांझ और कई बॉलीवुड कलाकारों ने उनका समर्थन भई किया था. वहीं, हाल ही में रिहाना को लेकर एक और खबर आई है कि रिहाना के फैशन ब्रांड ‘फेंटी फैशन हाउस’ (Fenty Fashion House) को सस्पेंड कर दिया गया है. इस बात की घोषणा हाल ही में एलवीएमएच ने की है. लेबल को लॉन्च हुए दो साल से भी कम का समय हुआ है.

Also read:  48वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड में 'दिल्ली क्राइम' ने जीता 'बेस्ट ड्रामा' सीरीज का अवार्ड

रिहाना (Rihanna) के फैशन ब्रांड फेंटी (Fenty Fashion House) के बारे में बात करते हुए एलवीएमएच ने कहा, “ब्रांड को बेहतर स्थिति में लाने के लिए इसपर कुछ समय तक का रोक लगाया गया है, जो कि हमारा और रिहाना दोनों का ही निर्णय है. एलवीएमएच फेंटी ब्रांड के प्रति अपना समर्थन ऐसे ही कायम रखेगा. फिल्हाल रिहाना के फेंटी ब्रांड के दीर्घकालिक विकास पर ध्यान दिया जा रहा है.” मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलवीएमएच ने रिहाना के ब्रांड पर रोक लगाने का कोई मुख्य कारण नहीं बताया है. कोरोना वायरस से पहले भी फेंटी ब्रांड किसी बड़े मार्केटिंग इवेंट का हिस्सा नहीं रहा है.

Also read:  भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता खेसारी लाल यादव फिल्म वीर हनुमान में काम करते नजर आयेंगे

बता दें कि फेंटी फैशन हाउस (Fenty Fashion House) को लॉन्च करने के बाद रिहाना, एलवीएमएच (LVMH) के साथ काम करने वाली पहली ब्लैक वुमन रही हैं. हालांकि, इससे पहले रिहाना (Rihanna) साल 2014 में पूमा ब्रांड की भी क्रिएटिव डायरेक्टर रह चुकी हैं. फेंटी ब्रांड के लॉन्च के समय रिहाना ने कहा था, “एलवीएमएच के साथ इस तरह की लाइन को तैयार करना मेरे लिए बहुत ही खास है. अरनॉल्ट ने मुझे इस लग्जरी क्षेत्र में अपना फैशन हाउस तैयार करने का खास मौका दिया है.” रिहाना का फैशन ब्रांड मुख्य तौर पर कॉस्मेटिक्स और स्किन केयर प्रोडक्ट पर आधारित है.