English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-23 100921

इन गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप भी रेल यात्रा करने का प्‍लान बना रहे हैं और रेलवे स्‍टेशनों के टिकट काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों के बारे में सोचकर परेशान हो रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।

 

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें वेटिंग और लम्बी कतारों से मुक्ति देते हुए टिकटिंग की नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत रेल यात्री अब यात्रा टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली पास के नवीकरण के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन पर पेटीएम, फोनपे, फ्रीचार्ज जैसे यूपीआई बेस्ड मोबाइल ऐप से क्यूआर कोड स्कैन कर डिजीटल पेमेंट कर सकेंगे।

Also read:  मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को दोनों राज्यों के दौरे पर

नई सुविधा में यात्री ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से मिलने वाली सुविधाओं के लिए डिजिटल ट्रांजेक्शन से भी भुगतान कर सकेंगे। यात्री इसके जरिये एटीवीएम स्मार्ट कार्ड को भी रिचार्ज करा सकते हैं। रेलवे की तरफ से इस सुविधा को शुरू करने के मौके पर यात्रियों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा डिजीटल मोड में पेमेंट करें और लंबी लाइन से छुटकारा पाएं। ऐसे स्टेशनों को पर अक्सर रेलवे बोर्ड को यात्रियों की तरफ से घंटों लाइन में लगकर टिकट लेने की शिकायत मिली थी। कई बार स्टेशनों पर लंबी-लंबी लाइन में लगने से यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है।

Also read:  अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का शेयर लगातार बढ़ता जा रहा, पिछले 3 सालों में 37.40 रुपये से बढ़कर 2279 रुपये पर पहुंचा

पहले चरण में इसे कुछ ही स्टेशनों पर शुरू किया गया है। धीरे-धीरे देश भर में सभी स्टेशनों पर इस सुविधा का लाभ यात्री उठा सकेंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए एटीवीएम में सभी सेवाओं के लिए यूपीआई क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री फोन के माध्यम से डिजीटल भुगतान कर टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

Also read:  सपा और आरएलडी के बीच सीटों का बंटवारा होगा आज, अखिलेश पहुंचे जयंत के घर

इसके अतिरिक्त यात्री एवीटीएम स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसे स्कैन करने और पेमेंट करने के बाद यात्रियो को तुरन्त अपने गंतव्य का टिकट मिल जाएगा।