English മലയാളം

Blog

बॉलीवुड में बीते साल ही कदम रखने वाली अभिनेत्री तारा सुतारिया ने बीते दिन अपना 25वां जन्मदिन मनाया। तारा ने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ मालदीव्स में अपने खास दिन का जश्न मनाया। अब यहां से तारा ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं।

तारा सुतारिया ने बहुत कम समय में ही फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। तारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में तारा ने जन्मदिन के मौके पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

Also read:  ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल की बहन को एनसीबी का समन, आज किया तलब

तारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बेहद ग्लैमरस तस्वीर साझा की। जिसमें उनका गलैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है। तारा इस तस्वीर में लाल रंग की बिकनी में नजर आ रही हैं। तस्वीर को साझा करते हुए तारा ने लिखा, ‘बीच/बर्थडे, बेबी’।

तारा के अलावा उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन ने भी मालदीव्स से अपनी तस्वीर शेयर की है। बता दें कि तारा और आदर दोनों मालदीव्स में तारा का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे हैं। दोनों यहां से अपनी कई तस्वीरें साझा भी कर रहे हैं।

 

गौरतलब है कि तारा सुतारिया ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद तारा ‘मरजावां’ फिल्म में नजर आईं। तारा को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया। इससे पहले तारा कई धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं। तारा एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं बल्कि वो एक बेहतरीन सिंगर भी हैं।