English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-12-26 191338

 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) सोमवार को दिल्ली के एम्स (All India Institute of Medical Sciences) अस्पताल में भर्ती हुईं।

 

आधिकारिक सूत्र के अनुसार निर्मला सीतारमण के पेट में मामूली संक्रमण हुआ है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

Also read:  विधानसभा से बर्खास्त 228 कर्मियों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगे सुब्रह्मण्यम स्वामी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 63 वर्षीय वित्त मंत्री रूटीन चेकअप के लिए एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हुईं हैं। वह दोपहर करीब 12 बजे हॉस्पिटल पहुंचीं। उनकी स्थिति स्टेबल है। उन्हें बेस्ट मेडिकल केयर दी जा रही है। एम्स के डॉक्टर द्वारा उनकी स्वास्थ्य को लेकर स्टेटमेंट जारी किया जाएगा।

Also read:  कोरोना के लिए फाइजर ने बनाई Paxlovid दवा, कोरोना से मौत का खतरा करेगी कम

सीतारमण ने शनिवार को चेन्नई में तमिलनाडु डॉ एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के 35वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लिया था। रविवार को वह नई दिल्ली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ गईं थी और जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया था।

Also read:  UAE: इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर का कहना है कि ईद अल फितर शनिवार को गिरने की उम्मीद है