English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-13 140356

व्हाट्सअप पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चला फिर एक दूसरे को धमकियां देते आमने सामने हो गए। अवैध हथियारों सहित जमकर लाठी चली। दो महिलाओं सहित सात घायल हो गए।

 

राजस्थान में अलवर के रामगढ़ में दो पक्षों में हुए हुए खूनी संघर्ष में दो महिलाओं सहित कुल सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान अवैध हथियार के साथ एक युवक का वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि व्हाट्सएप पर छींटाकशी के चलते यह विवाद हुआ।

Also read:  गाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है कम वायु दबाव, अगले 5 दिनों तक 14 राज्यों में तेज बारिश हो सकती

क्या था मामला

मामला रामगढ़ के पीपली गांव का है। यह गांव साइबर क्राइम के नाम से भी बदनाम है। यहां पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर युवाओं को अपराध छोड़कर सही रास्ते पर चलने के लिए समझाया था। उसी दौरान गांव के दो पक्ष आमने सामने हो गए थे और एक दूसरे के खिलाफ पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप लगाए थे।

उसी विवाद ने कल बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्षों द्वारा पहले तो व्हाट्सअप पर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चला फिर एक दूसरे को धमकियां देते आमने सामने आ गए। इसमें हथियारों सहित जमकर लाठियां चलीं। इस संघर्ष में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए।

Also read:  भारत में कोरोना वायरस के एक्सबीबी 1.5 वैरियंट के पांच संक्रमित मरीज मिले

कोतवाल ने क्या बताया

रामगढ़ कोतवाल रामनिवास ने बताया पिपरौली निवासी बंसी खान और महोम्मद इस्लाम खान के बीच व्हाट्सएप ग्रुप पर आपस में विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इस मारपीट में दो महिलाएं महमूदी और अकबरी सहित आसीन खान, फरियाद , वसीम, साबिर और अकबर घायल हो गए. इन लोगों को सीएचसी रामगढ़ में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में बंशी खा, महोम्मद इस्लाम, अंसार, मोईन खान, अबरार, परवेज, वसीम, फरमान और आसीन खा सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Also read:  यूपी चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, अयोध्या नहीं गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी, सिराथु से केशव पर लगाया बीजेपी ने दांव

एक के हाथ में देशी कट्टा

इस दौरान एक पक्ष के अरशद उर्फ लाला नामक युवक के हाथ में अवैध देशी कट्टा भी देखा गया जिसका दूसरे पक्ष ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसपर पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कर सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।