English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-11 101401

रूस और यूक्रेन के बीच 47 दिनों से जारी युद्ध और कच्चे तेल की कीमत में जारी बढ़ोतरी का दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर असर देखा जा रहा है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लाल निशान के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

 

सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा टूट गया है, जबकि निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। आज सेंसेक्स 423 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 59023 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 105 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 17,678 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Also read:  कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में पिछले 24 घंटे में 4 हजार से नए केस आए

आज सेंसेक्स करीब 213 अंक की गिरावट के साथ 59233 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 51 अंक की गिरावट के साथ 17733 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,080 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,459 शेयर तेजी के साथ और 474 गिरावट के साथ खुलीं।

Also read:  बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- हमने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बजट में राहत दी। बजट, पूंजी निवेश को एक बड़ा कदम देता

वहीं 147 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 103 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 5 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 149 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 43 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

Also read:  एक अध्ययन के मुताबिक ग्लेशियर अलग अलग गति से पिघल रहे हैं जिसकी वजह से प्राकृतिक आपदा की आशंका और अधिक बढ़ गई

आज सबसे ज्यादा गिरावट IT, बैंक और फाइनेंशियल सर्विस में है। वहीं सबसे ज्यादा बढ़त मीडिया, मेटल और फार्मा स्टॉक्स में है।

आपको बता दें कि इससे पहले बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 412 अंक उछलकर 59,447 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 145 अंक की तेजी के साथ 17,784 के स्तर पर बंद हुआ था।