English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-20 172730

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन चार लेन की सुरंग का एक हिस्सा गिरने के बाद जारी राहत और बचाव के बीच टनल पर पहाड़ एक बड़ा हिस्सा ढह गया है।

 

माना जा रहा है कि कल रात हुए हादसे के बाद मलबे के अंदर और भी लोग फंसे हो सकते हैं। लेकिन इस बीच फिर एक दुर्घटना हो गई है। वहीं खराब मौसम की वजह से राहत और बचाव का काम भी प्रभावित हो गया है। गुरुवार रात खूनी नाले में सुरंग के सामने की ओर का एक छोटा हिस्सा एक ऑडिट के दौरान ढह गया था। खबर मिलते ही पुलिस और सेना द्वारा तुरंत एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया था।

Also read:  भारत में भी तुर्की की तरह आ सकता भयानक भूकंप, नेशनल जियो फिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट NGRI के वैज्ञानिकों का दावा

 

ऑडिट करने वाली कंपनी के कर्मचारी फंसे

अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य के दौरान दो लोगों को बचा लिया गया और सात अभी भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के अंदर फंसे लोग सुरंग के ऑडिट का काम करने वाली कंपनी के हैं। उन्होंने कहा कि बनिहाल से कई एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गईं हैं।

Also read:  जापान में बोले पीएम मोदी भारत 'अमृत काल' में प्रवेश करने के साथ महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की प्राप्ती के लिए रोडमैप तैयार कर रहा

राहत और बचाव कार्य जारी

रामबन जिला के डिप्टी कमिश्नर ने बताया, “रामबन के मेकरकोट इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के खूनी नाला पर एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। इसमें छह से सात लोग मलबे में दब गए। इनमें से एक व्यक्ति का रेस्क्यू कर लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।”

Also read:  राजस्थान सरकार ने एक फरवरी से कोरोना टीका लगाना किया अनिवार्य

मौके पर हैं बड़े अधिकारी

रामबन जिले के डिप्टी कमिश्नर मस्सारतुल इस्लाम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा मौके पर हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। निणाधीन सुरंग पर हुए हादसे की वजह से रहे बचाव अभियान के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।