English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-09 173620

सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ रही है। कल तक हंसते-मुस्कुराते एक्टर आज हमारे बीच नहीं रहे, इस बात पर यकीन करना नामुमकिन सा लगता है।

 

उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। 1983 में फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सतीश कौशिक ने इंडियन सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं।

सतीश कौशिक ने आखिरी बार इंस्टाग्राम पर 7 मार्च को जावेद अख्तर के घर की होली पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। उनके साथ होली पार्टी में मौजूद सितारे अब तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सतीश कौशिक अब उनके बीच नहीं रहे। होली पार्टी में मौजूद इन सितारों ने एक्टर के निधन पर अपना दुःख व्यक्त किया।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा, पेंशन में स्वतः वृद्धि से पीछे हटी सरकार

हर साल की तरह इस साल भी जावेद अख्तर ने अपने घर पर होली पार्टी रखी, जहां उन्होंने बॉलीवुड सितारों को आमंत्रित किया। इस पार्टी में सतीश कौशिक भी शामिल हुए थे। सतीश कौशिक के निधन के बाद जावेद अख्तर ने होली पार्टी की तस्वीर ट्वीट करते हुए अपना दुःख व्यक्त किया।

लिरिसिस्ट ने लिखा, ‘सतीश कौशिक प्यार, जोश और ह्यूमर से भरे हुए इंसान थे। लगभग 40 साल से वह मेरे भाई की तरह थे। मेरे से वह 12 साल छोटे थे। सतीश जी, अभी आपका समय नहीं था’।

Also read:  चीन के ताजा नक्शा जारी करने पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, राहुल ने कहा, पीएम मोदी झूठ बोल रहे हैं, गृह लक्ष्मी योजना की होगी शुरूआत

सतीश कौशिक ने होली पार्टी में ऋचा चड्ढा और अली फजल के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर की थी। उनके निधन के बाद ऋचा चड्ढा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर डालते हुए दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ’48 घंटे पहले आप साथ थे। अब आप चले गए। मैं आपको हमेशा याद रखूंगी।

एक नए कलाकार के तौर पर आपने मुझे बहुत बढ़ावा दिया है। आज मेरा दिल एक बच्चे की तरह रो रहा है। मिस्टर इंडिया चले गए’। सतीश कौशिक के निधन की खबर सुनकर अली फजल का दिल भी पूरी तरह से टूट गया। एक्टर ने लिखा, ‘एक दिन पहले ही मैं आपसे मिला था। हमने साथ में होली खेली थी। हमने साथ में खूब मस्ती की और अब आप बस ऐसे ही चले गए। आप हमेशा हमारे साथ रहेंगे।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस केस से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए याचिका खारिज

 

मुझे बहुत दुःख है कि आप उन लोगों को पीछे छोड़ गए हैं, जो आपको बहुत ही प्यार करते थे। आपके दोस्त और आपका परिवार आपसे बेहद प्यार करता था’।