English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-14 113100

भगवंत मान इस्तीफा देने के लिए संसद भवन पहुंच चुके हैं। भगवंत मान ने कहा कि मैं लोकसभा को बहुत मिस करूंगा लेकिन पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए जो नई जिम्मेदारी मिली है अब उसे निभाएंगे।

 

संगरूर से लोकसभा सांसद भगवंत मान आज सांसद पद से इस्तीफा देंगे। दरअसल, भगवंत मान के चेहरे पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ा था। अब पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। ऐसें भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे।

Also read:  दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली करने जा रही,यूपी में इन 19 जिलों के 12.50 लाख उपभोक्ता 8 दिन तक नहीं जमा

भगवंत मान संगरूर से दो बार के सांसद हैं। वे आज सांसद पद से इस्तीफा देंगे. इससे पहले मान ने ट्वीट कर कहा, आज दिल्ली जाकर मैं संगरूर के MP पद से इस्तीफा दे रहा हूं। संगरूर के लोगों ने इतने साल मुझे बहुत प्यार दिया, इस लिए बहुत धन्यवाद।अब पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है, संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि कुछ ही महीनों में उनकी आवाज लोकसभा में फिर से गूंजेगी।

Also read:  पंजाब में टारगेट किलिंग करवाता था निज्जर, निज्जर 1990 से पाकिस्तान में शरण लेकर बैठा, 2020 में जारी की गई आतंकियों की लिस्ट में निज्जर

 

16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे मान

भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे। यह समारोह भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में होगा। आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटें जीती हैं।

Also read:  दिल्ली के समयक जैन ने सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 7 वीं रैंक, कहा- सरकारी नीतियों का धरातल पर पूर्ण कार्यान्वयन होगा पहला लक्ष्य

वहीं, कांग्रेस 18 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। मान ने इस चुनाव धुरी विधानसभा से जीत हासिल की है। इससे पहले रविवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में रोड शो किया और पंजाब की जनता का चुनाव जिताने के लिए आभार जताया।