English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-30 210458

लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली हार में मध्य प्रदेश में तीन साल बाद रार मच गई है। इस रार की शुरुआत हुई है

शिवराज सरकार में मंत्री ओपीएस भदौरिया के बयान के बाद। असल में भदौरिया ने कहा है कि कमलनाथ ने सिंधिया के खिलाफ षड़यंत्र करके उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में हरवाया था। वहीं इस पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस ने अपने बयान में कहा है कि लोकसभा चुनाव में सिंधिया नहीं हारे थे बल्कि उनका सामंती अहंकार हारा था।

Also read:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित, कहा-हम 'अग्निपथ' नामक एक परिवर्तनकारी योजना ला रहे, सशस्त्र बल में transformative changes लाकर fully modern और well equipped बनाएगी

केपी यादव से हारे थे सिंधिया

शिवराज सरकार के मंत्री और कांग्रेस छोड़कर दो साल पहले भाजपा में गए सिंधिया समर्थक ओपीएस भदौरिया ने आज कमलनाथ पर बड़ा आरोप लगाया है। भदौरिया ने कहाकि सिंधिया से आज भी कांग्रेस डरी-सहमी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री निवास में षड़यंत्र कर हरवाया था। सिंधिया, कमलनाथ के लिए चुनौती थे और इसलिए उन्होंने प्रदेश के बाहर के लोगों को पैसा देकर बुलाया और सिंधिया के खिलाफ षडयंत्र रचा। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में गुना-शिवपुरी क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार हुई थी जिसमें वे अपने सांसद प्रतिनिधि रह चुके केपी यादव से हार गए थे।

Also read:  2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी करेगी 11 राज्यों में होगा रिहर्सल, बीजेपी कर सकती है बड़ा बदलाव

कांग्रेस का पलटवार

ओपीएस भदौरिया के इस आरोप पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि अगर यह बात है तो तीन साल से वह क्यों चुप थे। सिंधिया कहते रहते हैं कि उनका 300 साल का क्षेत्र से नाता है। क्या ऐसा ही नाता है कि कमलनाथ ने भोपाल में बैठकर हरवा दिया। सलूजा ने कहा कि सिंधिया नहीं हारे थे बल्कि उनका सामंती अहंकार हारा था। इसीलिए जनता ने उनके ही प्रतिनिधि को सवा एक लाख वोट से जितवा दिया था। उन्होंने कहाकि मंत्री भदौरिया ने सिंधिया की हार पर ऐसा कमेंट करके गुना के मतदाताओं का अपमान किया है।

Also read:  राहुल गांधी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने उनके गांव मानसा जाएंगे, मूसेवाला की मृत्यु के बाद शोक संतप्त परिवार से मिलेंगे