English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-17 134241

जहां अरविंद केजरीवाल सीएम चरणजीत चन्नी पर हमलावर हैं, वहीं सीएम चन्नी आम आदमी पार्टी पर खूब शब्द बाण छोड़ रहे हैं। इसी दौरान कुछ अमर्यादित टिप्पणियां भी की जा रही हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार पूरे जोरों पर हैं। इसी के साथ राजनेताओं के बीच शाब्दिक बाण भी खूब चलने लगे हैं। जहां अरविंद केजरीवाल सीएम चरणजीत चन्नी पर हमलावर हैं, वहीं सीएम चन्नी आम आदमी पार्टी पर खूब शब्द बाण छोड़ रहे हैं।

इसी दौरान कुछ अमर्यादित टिप्पणियां भी की जा रही हैं।

सीएम चन्नी ने गुरुहरसहाए विधानसभा हलके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कह दिया कि हरियाणा संग पंजाब का पानी, चंडीगढ़ और पंजाबी बोली को लेकर झगड़ा चल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा का रहने वाला है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो केजरीवाल पंजाब का पानी व चंडीगढ़ सब कुछ हरियाणा ले जाएगा। चन्नी ने कहा कि केजरीवाल कागजों पर भगवंत मान के हस्ताक्षर करवा लेगा, क्योंकि मान को पढ़ना-लिखना नहीं आता है, यदि थोड़ा बहुत आता भी है तो दारू में ही गंवा देगा।

Also read:  देश में कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मामले मिले, सक्रिय मामलों की संख्या भी 45749 से बढ़कर 46389 तक पहुंच

इससे पहले सीएम चन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा था कि झाड़ू खड़ा करना अशुभ माना जाता है, इसलिए पंजाब में झाड़ू खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। भगवंत मान पर तीखे वार करते हुए चन्नी ने कहा था कि वे तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हुजूरी में भी शराब पीकर चले जाते हैं और संसद में भी।

Also read:  ‘राहुल जी, मेरा घर आपका घर है, मैं अपने घर में आपका स्वागत करता हूं और अपना सौभाग्य मानूंगा यदि आप मेरे घर में आकर रहेंगे- दिग्विजय सिंह

वहीं अरविंद केजरीवाल और सीएम चन्नी के बीच ट्विटर पर भी शाब्दिक जंग भी चल रही है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मैं अभी धूरी में था। चन्नी साहब, भगवंत मान धूरी से कम से कम 51 हजार वोटों से जीत रहे हैं। इसके जवाब में चन्नी ने कहा- केजरीवाल जी, कम से कम 51 हजार झूठ तो आप बोल ही चुके हो। 2017 की तरह 10 मार्च को आपकी ये बातें भी गलत साबित हो जाएंगी। इसके अलावा चन्नी ने केजरीवाल के पुराने ट्वीट के स्क्रीनशॉट अपडेट कर कहा कि मेरा राजनीतिक आकलन है कि अरविंद केजरीवाल जी को सियासी आकलन बंद कर देने चाहिए।

Also read:  विधानसभा में सीएम योगी, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव आमने-सामने, अखिलेश ने सदन से किया वॉकआउट

इसके अलावा पीएम की सुरक्षा में चूक पर अरविंद केजरीवाल के हिंदुओं और व्यापारियों में डर की बात पर चन्नी ने कहा कि पंजाब सभी धर्मों और जातियों का है। मेरी सरकार सभी के लिए शांति और सद्भाव के साथ एक सुरक्षित और स्थिर वातावरण प्रदान करेगी। पंजाबी ऐसी सांप्रदायिक ताकतों को कामयाब नहीं होने देंगे। बी-टीम खुल के आ गई।