English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-11 184129

सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा सौंपा। हालांकि जब तक नई विधानसभा का गठन नहीं हो जाता तब तक वह केयरटेकर सीएम के तौर पर बने रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने शुक्रवार को राजभवन में आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करके इस्तीफा सौंपा। सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा सौंपा। हालांकि जब तक नई विधानसभा का गठन नहीं हो जाता तब तक वह केयरटेकर सीएम के तौर पर बने रहेंगे।

Also read:  बॉम्बे हाईकोर्ट का उद्धव गुट को दी बड़ी राहत, कोर्ट की फटकार के बाद BMC ने स्वीकार किया ऋतुजा लटके का इस्तीफा

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में बीजेपी की बंपर जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। बीजेपी ने 403 में से 255 सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी का वोट शेयर 41.29 फीसदी रहा। वह अपने दम पर राज्य में सरकार बना रही है। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल भी चढ़ाए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव जीतने पर बधाई दी।

Also read:  एमओई के 3,715 कर्मचारियों को 15 मिलियन केडी का अवकाश भत्ता दिया जाता है

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। अपना इस्तीफा देने से पहले आदित्यनाथ ने लखनऊ में पहले कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।