English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-11 184129

सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा सौंपा। हालांकि जब तक नई विधानसभा का गठन नहीं हो जाता तब तक वह केयरटेकर सीएम के तौर पर बने रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने शुक्रवार को राजभवन में आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करके इस्तीफा सौंपा। सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा सौंपा। हालांकि जब तक नई विधानसभा का गठन नहीं हो जाता तब तक वह केयरटेकर सीएम के तौर पर बने रहेंगे।

Also read:  69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में बीजेपी की बंपर जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। बीजेपी ने 403 में से 255 सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी का वोट शेयर 41.29 फीसदी रहा। वह अपने दम पर राज्य में सरकार बना रही है। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल भी चढ़ाए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव जीतने पर बधाई दी।

Also read:  Pangong Lake Standoff: लद्दाख में पैंगोंग लेक के दोनों छोरों से भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी हुई : सूत्र

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। अपना इस्तीफा देने से पहले आदित्यनाथ ने लखनऊ में पहले कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।