English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-22 123610

गुजरात के सूरत के पलसाना तहसील के अंतर्गत आने वाले जोलवा गांव में एक 11 वर्षीय बालिका की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के परिवार के परिवार की शिकायत दर्ज आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

 

शहर से 21 किलोमीटर दूर सूरत ग्रामीण पुलिस के पलसाना थाना क्षेत्र के जोलवा गांव में रहने वाले एक श्रमिक परिवार की 11 वर्षीय बच्ची रविवार शाम को करीब 5 बजे अपने घर से बाहर निकली थी, मगर देर शाम तक वो वापस नहीं लौटी थी. बच्ची को खोजने निकले माता-पिता को उनके घर के नजदीक एक बिल्डिंग के कमरे से बच्ची खून से लथपथ हालत में बरामद हुई थी। बच्ची को तुरंत ही उसके परिवार वाले इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए थे, जहां मौजूद डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

Also read:  Exit Poll: यूपी में मतदान खत्म, क्या दूबारा लौटेगा योगी राज, जानें तमाम चैनलों के Exit Poll

घटना की जानकारी मिलते ही रविवार रात को ही पलसाना थाना पुलिस और जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और लाश को पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को सूरत के नए सिविल अस्पताल भेज दिया था। सोमवार की दोपहर को सूरत रेंज के आइजी राजकुमार पांडियन ने भी मौके का मुआयना किया था और 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए बलात्कार के बाद हुई हत्या से जुड़ी जानकारी एकत्रित की थी। मौके का मुआयना करने के बाद आइजी राजकुमार पांडियन ने मीडिया से बातचीत के दौरान पीड़िता के परिवार के नाम सार्वजनिक कर बड़ी गलती कर डाली थी।

Also read:  Raju Shrivastava: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई, तबीयत में सुधार देखने को मिल रहा

पांडियन ने बताया कि पीड़िता की मां उसके पिता सूरत के कडोदरा इलाके की एक कपड़ा मिल में मजदूरी करने जाते हैं। कल जब वो घर में नही थे तब उनकी बेटी घर से गायब हुई थी। फिलहाल पीड़िता की मां की निशानदेही पर दो आरोपियों के साथ पूछताछ की जा रही है।

Also read:  रांची में नुपुर शर्मा के बयान पर जुम्मे की नमाज के बाद तीन घंटे तक चला पथराव, हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, लगाया कर्फ्यु