English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-21 110729

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में आज ईडी पूछताछ करने वाली है। इस पूछताछ के विरोध में देश के सभी राज्यों के साथ ही कांग्रेस दिल्ली में भी आंदोलन कर रही है।

पार्टी का आरोप है कि दिल्ली स्थित मुख्यालय के बाहर पुलिस तैनात है और वह मीडिया को भी अंदर नहीं आने दे रही है। कांग्रेस ने कहा कि इस तरह की ज्यादती से पता लगता है कि नरेंद्र मोदी सरकार की मानसिकता क्या है। विपक्षी दल पार्टी प्रमुख से पूछताछ के विरोध में देशभर में प्रदर्शन करने वाला है और उसने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एजेंसी की कार्रवाई को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया है।

Also read:  भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,880 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 35,199 पर पहुंच गई

 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘आज सुबह से दिल्ली पुलिस यकीनन केंद्रीय गृह मंत्री के आदेश से मीडिया को कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में प्रवेश नहीं करने दे रही है।’ उन्होंने कहा कि इसी ज्यादती की उम्मीद की जा सकती थी और यह मोदी सरकार की मानसिकता प्रदर्शित करती है। इस बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर जुटे हैं। सुबह ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गोलबंदी कर सोनिया गांधी के समर्थन में नारेबाजी की और उनके प्रति अपना समर्थन जताया। दिल्ली में आज बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के सड़कों पर उतरने की संभावना है। इसके चलते पुलिस ने रूट डायवर्जन भी किया है। कई स्थानों पर रूट को बदला गया है।

Also read:  सऊदी क्राउन प्रिंस ने जेद्दा सेंट्रल को विकसित करने के लिए SR75bn मास्टर प्लान लॉन्च किया