English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-19 072322

हरियाणा के करनाल के ट्रामा सेंटर में बागपती गांव में झगड़ने वाले दोनों पक्षों का दोबारा झगड़ा हो गया। ट्रामा सेंटर में तोड़फोड़ की और स्टाफ के साथ भी झगड़ पड़े।

 

पुलिस पार्टी पर हमलाकर गाड़ी को तोड़ दिया। झगड़े में दोनों पक्षों और पुलिस वालों समेत कई लोग घायल हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बागपती के एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि वह अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। यहां पर उनके मेडिकल से पहले ही पुलिस ने उनके 4 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मिल गई। ऐसे में उन्होंने अपने पक्ष के लोगों को मेडिकल के लिए उतारा है। पुलिस ने हमारे साथ मारपीट की और हमने अपना बचाव किया।

Also read:  यूपी परिवहन का बड़ा फैसला, बस हादसे में मृतक आश्रितों का मुआवजा डेढ़ गुना बढ़ा

प्रत्यक्षदर्शी दिलबाग ने बताया कि यहां पर पुलिस वाले आए और उन्होंने 3-4 लोगों को गाड़ी में बिठाया। बाद में गाड़ी के पीछे काफी लोग खड़े थे। उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया। 3 पुलिस वालों को लोगों से पीटने से बचाया और उन्हें बड़ी मुश्किल से अंदर ले गए।

Also read:  आयरलैंड-यूएसए एक दिवसीय श्रृंखला कोरोना संक्रमण के कारण रद्द

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वो सूचना के बाद गांव बागपती में गए थे। वहां पर दोनों पक्षों को समझाया गया। दोनों पार्टी मेडिकल करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में आए। हमें लगा कहीं अस्पताल में झगड़ा ना हो जाए और इसके लिए पुलिस कर्मियों को भेजा था। यहां पर दोनों पार्टियों का हमला हो गया और पुलिस कर्मियों से मारपीट की। पुलिस वालों का मेडिकल करवाया जाएगा।

Also read:  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) चुनाव आयोग से मिलकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल की मान्यता समाप्त करने की मांग करेगा

डॉक्टरों ने बताया कि सुबह से करीब 6 लोग चोटिल हुए इलाज से आए हैं। शाम के समय अचानक यहां पर भीड़ इकट्‌ठी हो गई, जो आपस में झगड़ने लगे। स्टाफ के साथ भी मारपीट की। पूरा मामला सीसीटीवी के रिकॉर्ड है. कमरे को बंद करके जान बचाई। फिलहाल, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।