English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-22 203506

उत्तराखंड कांग्रेस में मचा घमासान अब दिल्ली तक पहुंच चुका है। हरीश रावत के ट्वीट के बाद कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। इसी क्रम में पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने हरीश रावत से बात भी की है। रावत कल(शुक्रवार को) दिल्ली में एक पूर्व निर्धारित बैठक में शामिल होंगे।

Also read:  शूटर दादी के नाम पर बनी शूटिंग रेज का हुआ उद्घाटन

बता दें कि हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा था कि, ‘है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है!’

Also read:  देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के मामले में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ कुंडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

बड़ी उहापोह की स्थिति में हूंं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है “न दैन्यं न पलायनम्” बड़ी उहापोह की स्थिति में हूंं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवना केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे।’

Also read:  कांग्रेस स्थापना दिवस: राहुत गांधी बोले हम वो कांग्रेस हैं जिसने देश में लोकतंत्र की स्थापना की, इस धरोहर पर गर्व