English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-22 203506

उत्तराखंड कांग्रेस में मचा घमासान अब दिल्ली तक पहुंच चुका है। हरीश रावत के ट्वीट के बाद कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। इसी क्रम में पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने हरीश रावत से बात भी की है। रावत कल(शुक्रवार को) दिल्ली में एक पूर्व निर्धारित बैठक में शामिल होंगे।

Also read:  पीएम मोदी ने 'हर घर जल उत्सव' का किया उद्घाटन, कहा- हर घर नल से जल पहुंचाने के अभियान को एक ''बड़ी सफलता'' करार दिया

बता दें कि हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा था कि, ‘है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है!’

Also read:  Budget 2023: राष्ट्रपति ने कहा- अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड, सरकार के लगभग नौ वर्षों में भारत के लोगों ने अनेक सकारात्मक परिवर्तन पहली बार देखे

बड़ी उहापोह की स्थिति में हूंं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है “न दैन्यं न पलायनम्” बड़ी उहापोह की स्थिति में हूंं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवना केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे।’

Also read:  RRB-NTPC रिजल्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर छात्रों ने आरा सासाराम पैसेंजर के इंजन में लगाईआग